क्लस्टर स्कूल और उसका विरोध – भाग -1.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 में शिक्षा प्रणाली में सुधार लाने के लिए नवाचारों का प्रस्ताव किया है। उनमें एक नवाचार है “स्कूल कॉम्प्लेक्स / क्लस्टर”। इस योजना का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना है। स्कूल कॉम्प्लेक्स / क्लस्टर क्या है? नई शिक्षा नीति के अनुसार आस पास के 5-6 या अधिक स्कूल्स (जिनकी पहुँच एक दूसरे से आसानी से हो सके) को मिलाकर एक क्लस्टर का निर्माण किया जाएगा और इन स्कूल्स (कलस्टर ) में से एक माध्यमिक विद्यालय होगा. सरल शब्दों में यह समझा जा सकता है कि एक इंटर कॉलेज के आस-पास के जूनीयर स्कूल, प्राइमरी स्कूल, आंगनवाड़ी आदि सामूहिक रूप से एक क्लस्टर कहे जाएंगे। क्लस्टर के माध्यमिक विद्यालय को “स्कूल कॉम्प्लेक्स” के रूप में विकसित किया जाएगा। स्कूल कॉमलेक्स को इस तरह विकसित किया जाएगा कि उसमें सभी प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, जैसे लाइब्रेरी, लैब […]

मंत्री जी, हम क्या वापस लें …?

शिक्षा मंत्री जी पदोन्नति पर बार-बार एक बात कह रहे हैं कि शिक्षक कोर्ट केस वापस लें, हम कल प्रमोशन कर देंगे। शिक्षा मंत्री जी इस बयान से यह संदेश देना चाहते हैं कि सरकार तो पदोन्नति करना चाहती है, पर शिक्षकों ने खुद इस मसले को उलझा रखा है। संभव है कि शिक्षा मंत्री जी को विभाग के किसी अधिकारी या सलाहकार ने यह समझाया हो कि यह प्रकरण तभी हल होगा, जब कोर्ट से शिक्षक अपनी याचिका वापस लेंगे। और इसीलिए वह बार-बार इसी बयान को दोहरा रहे हैं। परन्तु क्या शिक्षकों द्वारा कोर्ट से अपना केस वापस ले लेने पर, इस समस्या का समाधान हो जाएगा? आओ इसका पता लगाएं। याचिका वापस लेने से वरिष्ठता विवाद स्वतः समाप्त नहीं होगा। कोर्ट से केस वापस लेने वाली बात सुनने में जितनी सरल लग रही है, उतनी है नहीं। माना शिक्षक कोर्ट से अपना केस वापस ले लेते हैं। […]