Old Pension Scheme #OPS 

Government employees have been protesting for a long time to reinstate the Old Pension Scheme. When the New Pension Scheme was introduced by the government in 2004, it was promoted as being better and more beneficial than the old one. An employee requires financial security after retirement, whether it comes from the Old Pension Scheme or the New Pension Scheme. Therefore, at that time, government employees did not oppose it and trusted the government’s decision in silence. However, after a few years, the truth of the New Pension Scheme gradually began to unfold. This scheme is not able to fulfill even the basic needs of employees post-retirement. As a result, government employees are now protesting to reinstate the Old Pension Scheme. However, the government is not ready to implement the Old Pension Scheme again. Economic experts in the government consider the old pension to be financially detrimental to the government. […]

पुरानी पेंशन स्कीम #OPS

सरकारी कर्मचारी एक लम्बे समय से पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलनरत हैं। सरकार द्वारा जब 2004 में नई पेंशन स्कीम लायी गयी थी। तब इस स्कीम को पुरानी पेंशन स्कीम से बेहतर और लाभदायक होने के रूप में प्रचारित किया गया था। एक कर्मचारी को रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा चाहिए, अब वह पुरानी पेंशन स्कीम से मिले या नई पेंशन स्कीम से। इसलिए तब सरकारी कर्मचारियों ने भी कोई विरोध नहीं किया और सरकार के निर्णय पर विश्वास करके चुप रहे। परन्तु कुछ वर्ष गुजरने के बाद नई पेंशन स्कीम की सच्चाई धीरे-धीरे सामने आने लगी। यह स्कीम कर्मचारियों की रिटायरमेंट की बेसिक जरूरतों को भी पूरा करने में सक्षम नहीं है। परिणाम स्वरुप सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन स्कीम को पुनः लागू करने के लिए आंदोलनरत हैं। परन्तु सरकार पुरानी पेंशन स्कीम को पुनः लागू करने के लिए तैयार नहीं है। सरकार के आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ पुरानी […]

द्विभाषी किताबें

कुछ समय पहले NEP 2020 की भावना के अनुरूप छात्रों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बस्ते का बोझ कम करने का आदेश एक आदेश आया है। हर कक्षा के लिए बस्ते के वजन की एक निश्चित सीमा तय की गई है, जिससे छात्र अपने बस्ते के भार से मुक्त होकर स्वस्थ वातावरण में शिक्षा ग्रहण कर सकें। यह निर्णय अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि छात्रों के लिए बढ़ता बस्ता न केवल शारीरिक रूप से हानिकारक है, बल्कि उनके मानसिक तनाव को भी बढ़ाता है। बच्चों का शारीरिक विकास इस उम्र में सबसे महत्वपूर्ण होता है, और भारी बस्ता उनके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। शोध बताते हैं कि अत्यधिक बस्ते का भार कंधों, रीढ़ की हड्डी, और पीठ पर दबाव डालता है, जिससे उनकी शारीरिक संरचना पर दीर्घकालिक असर हो सकता है। इसलिए, सरकार द्वारा प्रत्येक कक्षा के लिए बस्ते का एक निश्चित वजन […]

Confidential Report of Teachers and Homework

A news article today mentioned that while writing the confidential report of teachers, it will be observed whether teachers assign regular homework to students and evaluate it consistently. If this news is accurate, it has made me reflect as a teacher. Where did this suggestion come from? When we create any rule or law for teachers, students, or other stakeholders in education, it should be crafted holistically and with consideration of the curriculum, education policy, pedagogy, etc. The government’s decision is bound to increase the burden of studies on children. Every teacher, in the desire for higher marks, will attempt to assign more and more homework. However, the National Curriculum Framework 2005 and the New Education Policy emphasize reducing and making homework more interesting. In this context, making homework a basis for the teacher’s confidential report not only contradicts these policy objectives but can also have a negative impact on […]

शिक्षकों की गोपनीय आख्या और गृह कार्य।

आज एक खबर छपी है जिसमें लिखा है कि शिक्षकों की गोपनीय आख्या लिखते समय यह देखा जाएगा कि शिक्षक छात्रों को नियमित गृह कार्य देते हैं या नहीं और उसका नियमित मूल्यांकन करते हैं कि नहीं। अगर यह खबर सही है, तो एक शिक्षक के रूप में मुझे इस खबर ने थोड़ा सोचने पर मजबूर कर दिया। आखिर यह सलाह आयी कहाँ से होगी? हम जब शिक्षक, छात्र व शिक्षा के अन्य हितधारकों के लिए कोई नियम या कानून बनाते हैं उसको समग्रता के साथ और पाठ्यचर्या, शिक्षा नीति, पीडागोजी आदि को ध्यान में रखकर बनाया जाना चाहिए। सरकार के इस निर्णय से बच्चों पर पढ़ाई का बोझ बढ़ना तय है। क्योंकि हर अध्यापक अपने को अच्छे अंक मिलने के लालच में बच्चों को अधिक से अधिक होम वर्क देने की कोशिश करेगा। जबकि राष्ट्रीय पाठ्यचर्या 2005 व नई शिक्षा नीति सैद्धांतिक रूप से गृह कार्य को कम करने […]